अंतर-मंडलीय राज्य स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता 2026: खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के मानदेय/TA-DA भुगतान संबंधी महत्वपूर्ण सूचना

बिहार सरकार द्वारा फरवरी 2026 में पटना में आयोजित अंतर-मंडलीय राज्य स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल पदाधिकारी, पटना की देखरेख में किया गया था, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों एवं तकनीकी अधिकारियों ने भाग लिया था।
सभी तकनीकी अधिकारियों (Officials) एवं मानदेय प्राप्त करने वाले अधिकारियों की राशि उनके बैंक खातों में भेज दी गई है। साथ ही, अन्य जिलों से आए खिलाड़ियों के यात्रा भत्ता एवं दैनिक भत्ता (TA/DA) की राशि संबंधित टीम प्रभारी/खेल प्रभारी के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है।
जानकारी प्राप्त हुई है कि कुछ खिलाड़ियों को अभी तक उनकी निर्धारित राशि प्राप्त नहीं हो सकी है। अतः सभी टीम प्रभारियों एवं खेल प्रभारियों से अनुरोध है कि वे अपने-अपने खिलाड़ियों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें तथा भुगतान प्राप्ति की रसीद अथवा हस्ताक्षर अवश्य प्राप्त कर सुरक्षित रखें।
बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन खिलाड़ियों के हितों एवं पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि किसी भी खिलाड़ी को आर्थिक असुविधा का सामना न करना पड़े।
धन्यवाद।
निवेदक
डॉ. शिवाजी कुमार
अध्यक्ष, बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटना
मो.: 9431015499

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top