बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन अत्यंत दुःख के साथ सूचित करता है कि बिहार के प्रतिभाशाली राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी श्री योगेश पासवान का 19 जून 2026 की रात्रि में विद्युत दुर्घटना के कारण असामयिक निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने बच्चों को करंट की चपेट से बचाने के प्रयास में उन्होंने अद्वितीय साहस और मानवता का परिचय दिया। इस दौरान वे स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के क्रम में उनका निधन हो गया।
श्री योगेश पासवान गया जिला के निवासी थे तथा राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके एक समर्पित खिलाड़ी थे। उनका संघर्ष, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। साथ ही राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से परिवार को आवश्यक आर्थिक एवं सामाजिक सहायता प्रदान करने की मांग करता है।
ॐ शांति।
