दरभंगा जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक (AGM) 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित


सादर आमंत्रण
दरभंगा जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting – AGM) का आयोजन दिनांक 4 अक्टूबर 2026, रविवार को किया जा रहा है। इस बैठक का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ना तथा दरभंगा जिले में पैरा स्पोर्ट्स के विकास और विस्तार को बढ़ावा देना है।
बैठक में जिले में पैरा स्पोर्ट्स की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा आगामी खेल गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।
बैठक का विवरण:
📅 दिनांक: 4 अक्टूबर 2026, रविवार
⏰ समय: अपराह्न 2:30 बजे से 3:30 बजे तक
📍 स्थान: Rajendra Nagar, Gali No. 3, Near Central Bank & Prakash Mind Care and Development Center, L. Sarai, Darbhanga – 846003
दरभंगा जिले में पैरा स्पोर्ट्स को मजबूत बनाने की दिशा में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी संबंधित सदस्यों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति सादर अपेक्षित है।
सादर,
डॉ. शिवाजी कुमार
अध्यक्ष, बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन
स्थानीय संपर्क:
रोशन प्रकाश जी, सचिव
📞 9801742888

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top